Wednesday, November 2, 2016

Essay on dipavali in hindi.

Essay on diwali in hindi.
Essay on dipawali in hindi.
दीवाली निबंध या दीपावली निबंध।
दीवाली या दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण त्यौहार है | संपूर्ण भारत में दीवाली  बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाती है। दीवाली हिन्दू पंचांग के कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। दीवाली को प्रकाश का त्यौहार भी कहा जाता है।
भगवान् श्रीराम और सीता के 14 वर्ष के बनवास से वापस अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में यह त्यौहार मनाया जाता है। जैन धर्म के महान प्रवर्तक महावीर स्वामी को भी इसी दिन मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।
दीवाली की तैयारियां कई दिनों पहले से की जाती है। लोग अपने घरो और दुकानों आदि की साफ़ सफाई कई दिनों पहले ही कर लेते है। दीवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की पुजा की जाती है। सभी लोग नए वस्त्र धारण करते है। घरो, दुकानों आदि को दीपक और इलेक्ट्रिक लाईटो से रोशन किया जाता है। स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। बच्चे और युवा विभिन्न प्रकार के पटाखों से आतिशबाजी करते हैं। बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया जाता है। सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
दीवाली के कुछैक दुष्प्रभाव  भी हैं जैसे पटाखों से कई जगह भयंकर आग लग जाना, जुआ खेलना और वायु प्रदुषण आदि।
सदियों से दीवाली हिन्दुओ का पवित्र और हर्षोल्लास का त्यौहार रहा है ।और इसे अन्धकार पर प्रकाश की विजय का प्रतिक माना जाता है।
Essay on diwali in hindi.
Essay on dipawali in hindi.

No comments:

Post a Comment